कंकरखेड़ा। शोभापुर चौकी के पास पुलिस ने पशुओं से भरे कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को सीज कर दिया।
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार शनिवार को मुजफ्फरनगर की ओर से एक कैंटर परतापुर की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कैंटर को शोभापुर चौकी के पास पकड़ लिया। कैंटर में करीब दो दर्जन पशुओं को बेरहमी से ठूस-ठूस कर भरा हुआ था। कुछ पशु तो कैंटर से उतारते ही बेहोश हो गए। इंस्पेक्टर के अनुसार कैंटर चालक रविंद्र पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव जाहिदपुर खरखौदा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व तस्करी का केस दर्ज किया गया है। कैंटर को सीज कर कब्जे में ले लिया है। पशुओं को कटान के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, एनीमल केयर सोसाइटी सचिव अंशुमाली भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुओं का उपचार कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अंकित गुप्ता, विशाल शर्मा भी मौजूद रहे।