मेरठ। शॉप्रिक्स मॉल के पास बुधवार शाम महज एक मिनट में दो युवकों से मोबाइल फोन लूट लिए गए।
सूर्या पैलेस ब्रह्मपुरी निवासी गौरव पुत्र सुलतान नेवी में जवान है। गौरव फोन पर बात करते हुए शॉप्रिक्स मॉल की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। गौरव से 10 कदम आगे सन्नी पुत्र रघुवीर सिंह निवासी शिवपुरम टीपीनगर से भी उन्हीं बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। सन्नी फोन पर बात करते बाइक से जा रहा था। वारदात के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि दोनों युवकों की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है।