शास्त्रीनगर में छेड़छाड़ को लेकर थाने में बखेड़ा
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी एक महिला के साथ रविवार रात को पड़ोस के तीन युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता रात में अपने पति के साथ थाने पहुंची और तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गये। दोनों पक्षों की थाने में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। हंगामे होता देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गये। पीड़िता आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रही थी, वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस से कहा कि महिला पहले भी कई युवकों का फर्जी तरह से जेल भिजवा चुकी है। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।