फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

एसओ रोहटा ने बताया कि आरोपियों की दिल्ली में मिल रही है लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
किनौनी गांव के जंगल में शौच करने गई युवती को कार सवार कुछ युवक अगवा कर ले गए। युवती के पिता ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव किनौनी निवासी चंन्द्रपाल पुत्र भगवान सहाय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री आरती (17) रविवार सुबह करीब पांच बजे भाभी प्रियंका के साथ खेत में शौच को गई थी। जूनियर हाई स्कूल के पास पहले से खड़ी स्कार्पियो में कुछ युवक बैठे थे। बेटी के वहां पहुंचते की युवकों ने बेटी की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया और उसे कार में डाल लिया। उसकी भाभी प्रियंका ने शोर मचाया तो उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक आरती को लेकर पुरामहादेव की ओर फरार हो गये। चंद्रपाल ने गांव किनौनी निवासी संकित गुर्जर पुत्र राजू निवासी गांव किनौनी और भोलाह पुत्र देवी सिंह व रवि पुत्र तिलकराम निवासी गणगढी कलंजरी थाना चांदीनगर जिला बागपत व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में दबिस दी लेकिन आरोपी घर पर नही मिले। एसओ रोहटा रविन्द्र चन्द्र पंत का कहना है कि नामजदों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल उनके मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें