कंकरखेड़ा। जेवरी निवासी अनिल कुमार पुत्र राज पाल दूध का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। खिर्वा रोड पर दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रुकवा ली और अनिल से दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।