फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में बंद घर से मिले पति-पत्नी के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति की गला काटकर हत्या, बंद घर में मिले शव
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में रविवार शाम बंद घर से दंपति का सड़ी-गली हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर धारदार हथियार से गला काटा गया। गोली मारने के अलावा तेजाब से चेहरा भी जलाया गया। घटना करीब चार दिन पुरानी बताई गई। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध या लेनदेन कारण मानकर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी भोली पुत्री अनवार की शादी करीब 10 साल पूर्व हापुड़ निवासी समीर से हुई थी। शादी के तीन साल बाद समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के आरोप में जेल गई भोली दो साल बाद जमानत पर छूटी थी। इसी साल 11 मार्च को भोली ने रेहान गार्डन निवासी सलीम पुत्र मोबीन से शादी की थी। दो जुलाई से दंपति लक्खीपुरा में किराए पर रह रहा था। रविवार शाम घर से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। जहां बरामदे में एक ही चारपाई पर भोली और सलीम के शव पडे़ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार भोली और सलीम दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के थे। महिला के परिजनों ने सलीम के दोस्त और उसके भाई पर शक जताया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना के पीछे लेन-देन या अवैध संबंध कुछ भी हो सकता है, जो जांच के बाद स्पष्ट होगा।
खास बात
लिसाड़ी गेट में सनसनीखेज वारदात, 3-4 दिन पहले हत्या का अंदेशा
पुलिस का कहना, हत्या के पीछे अवैध संबंध या लेनदेन का शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें