मवाना। नगर निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को अपने छोटे भाई की पत्नी के कमरे में आपत्तिजनक हालत में घुस गया। महिला किसी तरह वहां से बचकर निकली और थाने में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर निवासी एक व्यक्ति का भाई पिछले दो साल से किसी मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर शुक्रवार को वह बदनीयती से उसके कमरे में आपत्तिजनक हालत में घुस गया। जेठ को इस हालत में देख महिला ने शोर मचा दिया और कमरे से बाहर भाग निकली। किसी तरह महिला थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर महिला के जेठ को जेल भेज दिया है।