फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ही निकला मोबाइल शोरूम में चोरी का सूत्रधार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात के लिए भी...
विज्ञापन

दुकान से निकाला कर्मचारी, तो साफ कर दिए 45 मोबाइल
जानी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा, 15 मोबाइल बरामद
फोटो
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में अगस्त माह में चोरों ने मोबाइल शॉप को खंगालते हुए 45 से अधिक महंगे मोबाइल फोन साफ कर दिये थे। यह चोरी दुकान के ही पूर्व कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 मोबाइल बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि जानी क्षेत्र में सात माह पूर्व चोरों ने एक मोबाइल शॉप में चोरी की थी। दुकान स्वामी अनिल जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की तफ्तीश में दुकान से कुछ माह पहले निकाले गए कर्मचारी का नाम सामने आया था। बृहस्पतिवार देर रात इंस्पेक्टर जानी सुभाष अत्री ने नेक मोड़ से उक्त कर्मचारी सोनू पुत्र नानकचंद व उसके साथी टिंकू उर्फ बुगला पुत्र कृष्णपाल निवासीगण ग्राम नेक थाना जानी को धर दबोचा। थाने लाकर की गई पूछताछ में दोनों ने सच उगल दिया। पुलिस ने निशानदेही पर 15 मोबाइल बरामद कर लिए। एसपी देहात ने बताया कि सोनू पूर्व में अनिल जिंदल के यहां मोबाइल रिपेयर करता था। दो माह पहले उसे निकाल दिया गया। इससे नाराज होकर उसने चोरी कर डाली। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिनको यह मोबाइल बेचे गए। सोनू ने कुछ मोबाइल फोन के पार्ट्स खोलकर बेचे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें