मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के ततीना गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। सोमवार दोपहर गांव में निजामुद्दीन और अमजद पक्ष के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। बच्चों के विवाद में बडे़ भी उलझ गए। संघर्ष में निजामुद्दीन और उसका बेटा शोएब घायल हो गए। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। उधर, शाम को दूसरे पक्ष से अमजद, रेशमा, रुखसाना और गुलबहार भी अस्पताल पहुंचे। बताया कि दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया है। इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।