फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से मारपीट, पिस्टल छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कट बंद करने को लेकर रविवार दोपहर हापुड़ रोड पर दूसरे समुदाय के लोगों ने सिपाही से मारपीट कर दी। सिपाही उस समय सादी वर्दी में था। मौके पर पहुंची फैंटम पुलिस से भी लोग उलझ गए। नौचंदी पुलिस ने मामला बिगड़ता देख भीड़ को लाठी फटकारकर दौड़ा लिया। बाद में सीओ ने सख्ती दिखाते हुए कट बंद कराए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते बेगमपुल से हापुड़ अड्डा और हापुड़ अड्डा चौराहे से बिजली बंबा बाईपास तक मार्ग वनवे है। हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी और आसपास लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। थाना नौचंदी में तैनात सिपाही उपेंद्र सिरोही और होमगार्ड जाकिर कालोनी चौकी के पास पेट्रोल पंप के पास बैरिकेडिंग लगवाकर कट बंद करा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे दूसरे समुदाय के लोगों ने कह दिया कि यह कट बंद नहीं होगा। इस पर सिपाही ने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते एहतियातन हापुड़ रोड वनवे करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कट बंद कराए जा रहे हैं।
इस बीच वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारकर बैरिकेडिंग तोड़ दी। विरोध करने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने सिपाही को घेरकर मारपीट कर दी। सिपाही से पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। नौचंदी थाने की फैंटम और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। जिस पर पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होने पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, सीओ सिविल लाइन, इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे। लेकिन सिपाही से मारपीट के आरोपी दोनों युवक फरार हो गए। सिपाही ने बताया कि यदि पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो भीड़ उसकी पिस्टल लूटकर ले जाती।
विज्ञापन

हंगामे के बाद लगा जाम
हापुड़ रोड वनवे होने के चलते हंगामे के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
कड़ी कार्रवाई होगी
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार सिपाही सादे कपड़ों में था। बैरिकेडिंग ठीक कराने के दौरान सिपाही से हाथापाई की गई थी। बाद में थाने से पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। इंस्पेक्टर नौचंदी को आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खास बातें
हापुड़ रोड पर जाकिर कॉलोनी के पास कट बंद कराने को लेकर हुआ विवाद
दूसरे समुदाय के युवकों ने जबरन तोड़ी बैरिकेडिंग, फैंटम पुलिस से भी उलझे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें