फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक पैंठ में युवती संग छेड़डाड़ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले को धुुना, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

सरधना। नगर में गुजरान गेट से अशोक स्तंभ पुलिस चौकी तक रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में दोपहर के समय एक मनचले ने युवती संग छेड़छाड़ कर दी। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया और शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ ने आरोपी मनचले को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की। इस पर वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने युवक ने युवती से मांफी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही। जिसके बाद चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


चोरी हुए दो भैंसे बरामद
सरधना। कुशावली गांव निवासी डेयरी संचालक भानू प्रताप उर्फ बबलू पुत्र भिखारी के यहां से छह दिन पूर्व दो भैंसे चोरी कर लिए थे। इस मामले में भानू प्रताप ने थाने में तहरीर दी और खुद भी अपने स्तर से चोरी करते हुए पशुओं की तलाश में जुट गया। मामले में मढ़ियाई गांव के पशु चोरों का नाम सामने आया तो पुलिस ने भी उन पर सख्ती की। जसके बाद रविवार को मढ़ियाई के पशु चोरों ने मेरठ के ट्रांसपोर्टनगर से बरामद करा दिए। पुलिस अब पकडे़ गए पशु चोरों ने अन्य पशु चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही हैं। भानू प्रताप उर्फ बबलू ने बताया कि दोनों चोरी हुए भैंसों का मिलना मुश्किल था लेकिन उसकी मेहनत और पुलिस पर विधायक संगीत सोम के दबाव के चलते उसे दोनों चोरी हुए पशु पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें