फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय का शव दफनाने को लेकर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गाय का शव दफनाने को लेकर शुक्रवार को देहली गेट इलाके में घंटो बखेड़ा होता रहा। दोपहर बाद पुलिस ने बमुश्किल मामला सुलझाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देहली गेट निवासी एक महिला की दो दिन पूर्व गाय मर गई थी। लेकिन महिला ने उसे कहीं दफनाया नहीं। बीमारी फैलने का अंदेशा देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एसओ विजय गुप्ता के अनुसार महिला को किसी तरह समझाकर गाय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला गाय का शव अपने रोहटा रोड स्थित प्लॉट में दफनाने पर अड़ गई। लेकिन नगर निगम ने संक्रमण का अंदेशा जताकर इसकी अनुमति नहीं दी। महिला को काफी समझाने के बाद नगर निगम के अपर नगरायुक्त अली हसन कर्नी की मौजूदगी में गाय का शव दिल्ली रोड स्थित सरकारी जमीन में दफना दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें