फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने कप्तान को मैसेज कर मांगी सुरक्षा, परिजनों ने बनाया था बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कोर्ट मैरिज कर चुकी युवती को उसके परिजनों ने जबरन बंधक बनाकर घर में कैद कर दिया। रविवार को युवती ने किसी तरह एसएसपी मंजिल सैनी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को बंधनमुक्त कराकर उसके पति के सुपुर्द करा दिया।
सरधना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी बिट्टू पुत्र दयाराम ने बताया कि वह फाजलपुर में अपनी बहन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान फाजलपुर निवासी एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने 18 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले गया। इस बीच युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और उनकी शादी को अपनी सहमति दे दी। साथ ही वह युवती को अपने साथ ले गए और कहा कि एक दो दिन में वापस भेज देंगे। आरोप है कि युवती को परिजनों ने घर ले जाकर बंधक बना लिया और एक कमरे में कैद कर दिया। युवक कई बार पत्नी को लेने गया, लेकिन युवती के परिजनों से उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को किसी तरह युवती ने एसएसपी मंजिल सैनी को व्हाट्स एप पर मेसेज कर सारे मामले से अवगत कराया। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी मौके पर पहुंचे युवती को बंधन मुक्त कराकर थाने ले गए। जहां युवती ने साफ साफ कह दिया कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर युवती को पति के सुपुर्द कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोनों को कोई भी दिक्क्त हुई तो कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रेमी युगल बालिग है। दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। युवती को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।

खास बात
एसएसपी ने कंकरखेड़ा पुलिस को मौके पर भेजकर युवती को बंधनमुक्त कराया
युवती ने अपने प्रेमी से की थी कोर्ट मैरिज, परिजनों ने घर बुलाकर कर लिया था कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें