फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास चंदन गिरोह का सरगना

Fri, 02 Sep 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
पुलिस लाईन में चोरी का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंग का सरगना 12वीं पास पटना निवासी चंदन है। उसने दिल्ली से टेलीकॉम नेटवर्किंग का कोर्स किया था। वह दिल्ली और गुड़गांव में निजी संचार कंपनियों में आउट सोर्सिंग का काम कर चुका है। करीब पांच माह पूर्व गुड़गांव की जिस आईटी कंपनी में वह नौकरी कर रहा था, उसे रिलायंस जियो के 4-जी टॉवर का काम मिला था। इसके चलते उसे देशभर में जहां 4-जी टॉवर का काम चल रहा है, उसकी बारीकी से जानकारी रहती थी। चंदन ने पूरा प्लान बनाकर एक-एक कर नौ साथियों को अपने साथ जोड़कर ब्रह्मपुरी के इस टॉवर पर डकैती को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पल्लवपुरम टॉवर लूटने के लिये जुटे थे
मेरठ। आईजी के मुताबिक, इस गैंग का अगला निशाना पल्लवपुरम में लगा रिलायंस जियो का टॉवर था। इसे बृहस्पतिवार (आज) को लूटना था। इसके चलते गैंग के सदस्य सुबह दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में जुटे थे। उसके बाद मुजफ्फरनगर और देहरादून में रिलायंस के टॉवर लूटने की योजना थी।

अलीगढ़, ग्वालियर, मथुरा में टॉवर लूट चुके
मेरठ। आईजी के अनुसार यह गिरोह अलीगढ़, ग्वालियर और मथुरा में रिलायंस कंपनी जियो का टॉवर लूट चुका है। आरोपियों ने लूटा हुआ सामान अमेरिका और इंग्लैंड की कंपनी को ऑनलाइन बेचा है। प्रेेसवार्ता में आरोपियों ने बताया कि अब तक करीब 10 करोड़ रुपये का सामान वह अमेरिका में बेच चुके है। इस गिरोह में कंपनी के कई कर्मचारी भी शामिल हैं, जो एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। पुलिस अलीगढ़, ग्वालियर और मथुरा पुलिस से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
1. चंदन पुत्र रविंदर नाथ पांडेय
राजीव नगर पटना बिहार
हाल पता : ए-20 चतुर्थ तल, गणेशनगर शकरपुर नई दिल्ली
शिक्षा : बारहवीं, नेटवर्किंग कम्युनिकेशन
(गिरोह का सरगना, पिता सिंचाई विभाग से रिटायर एसडीओ)
2. अपूर्व श्रीवास्तव पुत्र सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव
ए-180 बीएचईएल टाउनशिप जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अमेठी
हाल पता : ए-20 द्वितीय तल गणेशनगर शकरपुर नई दिल्ली  
शिक्षा : बीटेक इन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
3. पवन पुत्र राधाकिशन सिंह
महाराजपुर सहतवार बलिया, उत्तर प्रदेश
हाल पता : ए-20 चतुर्थ तल गणेशनगर शकरपुर नई दिल्ली
शिक्षा : बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन
4. संदीप पुत्र आरवी सिंह
डी-53 एसआईडीसी जगदीशपुर अमेठी, उत्तर प्रदेश
हाल पता : ए-20 चतुर्थ तल गणेशनगर शकरपुर नई दिल्ली
शिक्षा : बीटेक इन मेकेनिकल
5. उत्कर्ष जोशी पुत्र प्रकाश जोशी
ईएसटीसी कानिया रामनगर, नैनीताल (उत्तराखंड)
हाल पता. ए-211 सेक्टर-19 नोएडा (यूपी)
शिक्षा : बीटेक इन कंप्यूटर साइंस
6. क्षितिज गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता
बी-17 बीएचईएल टाउनशिप जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अमेठी यूपी
हाल पता: किशनकुंज कॉलोनी थाना शकरपुर, नई दिल्ली
शिक्षा: बीकॉम एंड सीए फाइनल ईयर
7. देवेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र रतन सिंह
266, आशाराम गली, मंडावली नई दिल्ली
शिक्षा : कक्षा छह
8. भरत विशाल सिंह पुत्र मृत्युंजय सिंह
टकटकपुर गैस गोदाम कॉलोनी के पीछे, वाराणसी
हाल पता : ए-20 द्वितीय तल गणेशनगर शकरपुर नई दिल्ली
शिक्षा : बीकॉम एवं मैनेजमेंट कोर्स फाइनल ईयर
फरार आरोपी
1. रविकांत पुत्र सत्यपाल सिंह
शास्त्रीनगर, मेरठ
2. धर्मेंद्र पुत्र आरबी शर्मा
पीवीटी स्टाफ क्वार्टर, नई दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें