फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज से मिल रही धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेसेज से मिल रही धमकी, जताया जान का खतरा
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार निवासी राहुल ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देकर एक फाइनेंस कंपनी संचालक से खुद की जान को खतरा बताया है। राहुल का कहना है कि रविवार को वह किसी काम से दिल्ली रोड गया था। गोलाकुआं के समीप फाइनेंस कंपनी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीटा। आरोपी उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल लूटकर ले गए। थाने में तहरीर देकर जब वह घर लौटा तो उसके दूसरे मोबाइल पर धमकी भरे मेसेज आने लगे। इनमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं फाइनेंस संचालक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसने बताया कि राहुल को उसने पांच लाख रुपये दिए थे। रुपये लौटाने की अवधि समाप्त हो चुकी है। फिर भी राहुल रुपये नहीं लौटा रहा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें