फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में अनियंत्रिक ट्रक ने मारी चार वाहनों में टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोहरे के कारण बेकाबू ट्रक ने सरधना बिनौली मार्ग पर मारी कई वाहनों को टक्कर
विज्ञापन

- हर्रा मार्ग पर भी कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर घने कोहरे के चलते रविवार को हिंडन नदी के पास एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक चालक की टांग में गंभीर चोट लग गई। इसके अलावा एक सेंट्रो कार में भी ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में कार सवार तो बच गये लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, शाम के समय हर्रा में भी एक हादसे में दो बाइक सवार लोगों की कार से टक्कर लगने से जख्मी हो गये हैं। हादसे के बाद रोड पर जाम भी लग गया था।
पहला हादसा सरधना-बिनौली रोड पर हिंडन नदी के पास सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण हुआ जहां एक 22 टायरा ट्रक को तेल खत्म होने के बाद चालक रोड पर ही छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद अचानक पीछे से आए दूसरे ट्रक ने खराब ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद उसे ट्रक से टकराने के बाद सामने से आ रहे दूसरे चोकर से भरे दस टायरा ट्रक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें ट्रक सवार चालक की टांग कट गई। जबकि अनियंत्रिक ट्रक ने इसके बाद समाने से आ रहे एक बाइक सवार को कुचला और फिर कार में टक्कर मार दी। तीनों हादसों के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रास्ते में पडे घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा हर्रा कस्बे मे हुआ जहां सामने से एक बाइक पर आ रहे हर्रा निवासी आमिर और रागिब ने तेजी से बाइक चलाते हुए सामने से आ रही डिजायर कार मे जोरदार टक्कर मार दी और दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद रोड पर कुछ देर के लिये जमा लगा रहा। बाद में पहुंचे परिवार वालों ने दोनों को अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें