फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से मोबाइल लूट करते दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से मोबाइल लूटा, एक बदमाश दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। पीवीएस रोड पर सोमवार रात छात्रा से मोबाइल लूट कर भागते एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दूसरा युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से लूटे हुए तीन मोबाइल और चार हजार रुपये बरामद किए हैं।
नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी सोनिया बीटेक कर रही है। सोमवार रात वह तेजगढ़ी चौराहे से अपने घर जा रही थी। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने छात्रा से मोबाइल लूट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर मेडिकल पुलिस ने पीछा किया। पीवीएस रोड पर के ब्लॉक के नाले के पास एसओ मेडिकल सतीश ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़ा गया युवक हनी उर्फ कमरुद्दीन निवासी छत्ता अनंतराम थाना कोतवाली है। जबकि फरार युवक अथर निवासी गुदड़ी बाजार है। एसओ मेडिकल ने बताया कि दोनों के खिलाफ मोबाइल और चेन लूट के दस मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड और पीवीएस मॉल पर पिछले दो माह में बीस से अधिक मोबाइल लूट कर चुके है। एक माह पहले शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में चेन और मोबाइल लूटा था। मोबाइल कोतवाली निवासी युवक को दो हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने जो बाइक बरामद की है वह हनी की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अथर का भाई जा चुका है जेल
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अथर का भाई अजहर भी टीपीनगर में पांच माह पहले हुई गाजियाबाद के व्यापारी की लूट के बाद हुई हत्या के मामले में जेल जा चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह में दो अन्य युवक भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें