मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता ने मकान मालिक और उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। थाने पर सुनवाई न होने पर मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
घटना 21 मार्च की बताई गई। विवाहिता का आरोप है कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी। आरोपियों ने मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना ली और पुलिस से शिकायत करने पर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे टरका दिया। पुलिस ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ ने पीड़िता को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई करेगी।