फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कचहरी परिसर में मारपीट, हंगामा
बागपत। कचहरी परिसर में मुकदमे की तारीख पर पहुंचे लड़का और लड़की पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्ष अपने अपने घरों को चले गए। इससे काफी देर तक कचहरी में हंगामा रहा।
विज्ञापन

शामली के गांव इलम निवासी युवक की शादी बड़ौत निवासी युवती से हुई। विवाद होने पर दोनों पक्षों का पारिवारिक कोर्ट में वाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को उक्त वाद की कोर्ट में तारीख थी। दोनों पक्ष कोर्ट में तारीख पर आए थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना ही अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें