फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिझानी गांव में घर के बाहर बैठे तीन युवकों पर हमला बोल दिया गया। दो युवकों ने छर्रे लगने का दावा किया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार रविवार को रिझानी, कुंडा और शताब्दी नगर के युवक शताब्दी नगर सेक्टर-1 में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान कुंडा के दो युवकों की शताब्दी नगर निवासी अर्पित से मारपीट हो गई। रिझानी निवासी अंकित ने अर्पित का पक्ष लिया। जिसको लेकर कुंडा के युवक अंकित से रंजिश मानने लगे। अंकित के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह रिझानी गांव में ब्रजपाल के मकान के बाहर नितिन और महेश के साथ बैठा था। आरोप है कि कुंडा के दोनों युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर फरार हो गए।
बाद में तीनों घायल अंकित, नितिन और महेश ग्रामीणों के साथ परतापुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि किसी को छर्रे नहीं लगे हैं। लाठी की चोट है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें