फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से व्यापारी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास शनिवार रात ओवरलोड ट्रक ने एक ट्रांसपोर्टर को रौंद डाला। लोगों ने ट्रक को घेरा तो उसका चालक फरार हो गया। हादसे का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के चैतन्यपुरम कॉलोनी निवासी दीपक गुप्ता (35) पुत्र राकेश कुमार गुप्ता का ट्रांसपोर्ट का काम था। शनिवार शाम दीपक अपने स्कूटर से तेजगढ़ी से लौट रहे थे। गांधी आश्रम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। चालक ट्रक को कंट्रोल नहीं कर सका और दीपक को कुचलते हापुड़ अड्डे चौराहे के तरफ ट्रक भगा दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।
इससे पहले लोग चालक को पकड़ते, वह बीच सड़क में ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दीपक गुप्ता का घर था। हादसे का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन

कहां भाग गया चालक
हादसा होते ही लोगों की भीड़ ट्रक के पास पहुंची। लोग चालक को ढूंढने में लग गए। लोगों ने पुलिस से कहा कि चालक कहां भाग गया, उसको तुरंत तलाश करो। चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। दीपक के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन

- चालक ट्रक छोड़कर भागा, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें