मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के पास आधा दर्जन बदमाश रविवार आधी रात टाइल्स फैक्ट्री में डकैती डालने घुस गए। लूटपाट के दौरान गार्ड के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। घेराबंदी होने पर बदमाश मौके पर दो तमंचे, मोबाइल फोन और लूटा गया अन्य सामान छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार यह टाइल्स फैक्ट्री सुधांशु चलाते हैं। फैक्ट्री में उस समय उनका गार्ड मौजूद था। इस दौरान कार से करीब पांच-छह बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने गार्ड के अलावा फैक्ट्री में लूटपाट शुरू कर दी थी। इस बीच गार्ड के शोर मचाने पर जाग हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर दी। अपने आप को घिरता देख बदमाश लूटा गया सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बरामद दो मोबाइल फोन किसके थे, इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- बिजली बंबा बाईपास पर आधी रात में वारदात, घेराबंदी होने पर कार से भागे