बड़ौत (बागपत)। मंगलवार को शाम के समय क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दिल्ली बस अड्डे से गांव त्यौड़ी के लिए रिक्शा किया। पुलिस के अनुसार रिक्शा चालक ने बढ़ौली और त्यौड़ी के बीच महिला के साथ रेप किया और बड़ौत में एक अस्पताल के सामने महिला को फेंक कर भागने लगा तो लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन रिक्शा चालक हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार महिला त्यौड़ी में रिश्तेदारी में जा रही थी। ब्यूरो