फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात के स्वीमिंग पूल में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश नजाकत उर्फ पप्पू के स्वीमिंग पूल में मंगलवार को एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था। किशोरों ने काफी शोर मचाया। लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। बाद में तीनों दोस्त किशोर को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने हंगामा किया। लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे रोड थानाक्षेत्र अंतर्गत महताब निवासी कासिफ (15) पुत्र नासिर अपने दोस्तों शुऐब, साकिब और जकिया के साथ दोपहर लिसाड़ी रोड स्थित डॉलफिन स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। दोपहर करीब तीन बजे कासिफ पूल में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे किसी तरह पूल से निकाला और बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने कासिफ को मृत घोषित किया तो दोस्त वहां से फरार हो गए।
इसकी जानकारी लगने पर कासिफ के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को घर ले आए। कुख्यात के स्वीमिंग पूल में किशोर के मरने की जानकारी लगने पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वीमिंग पूल के गेट पर ताला लगा था। पुलिस ने पूल संचालक को बुलवाया। लेकिन वह नहीं आया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम का कहना है कि कासिफ के परिजनों से संपर्क किया गया था। लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- लिसाड़ी रोड का मामला, परिजनों ने किया हंगामा
- तीनों दोस्त अस्पताल में छोड़कर हो गए थे फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें