फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नगर से मंदबुद्धि किशोर के अपहरण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। राम नगर से अपहृत किशोर के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर को हरिद्वार ले गया था, जहां तूफान आने के बाद वह उससे बिछड़ गया।
विज्ञापन

रामनगर निवासी रोहताश कुमार पुत्र भगवान दास का 16 वर्षीय मंदबुद्धि बेटा अंकुर 30 अप्रैल को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह लापता हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर को उन्होंने मोहल्ले के ही मुन्नू पुत्र मान सिंह नाम के साथ जाते देखा था। पुलिस ने मुन्नू को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। बुधवार को पुलिस ने मुन्नू को दोबारा से हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अंकुर को समोसे खिलाने के बहाने सतीश चौक तक लाया था। वहां पर उसने उसे समोसे खिलाए और उसके बाद उसे हरिद्वार ले गया। हरिद्वार में तूफान आ गया। इस दौरान वह उससे बिछड़ गया। उसने अंकुर की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मुन्नू को जेल भेज दिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें