मेरठ। सोतीगंज में चोरी की बाइक बेचने आए युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई सदर बाजार चंदगीराम यादव के मुताबिक सदर माता के मंदिर से तीन दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी। जिसका मुकदमा दर्ज भी है। बृहस्पतिवार को अंकुश निवासी श्रृद्धापुरी कंकरखेड़ा बाइक को सोतीगंज में बेचने गया। लोगों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। सूचना परर सोतीगंज चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपी व बाइक को थाने गए। पुलिस का कहना कि जांच कराई जा रही कि आरोपी इससे पहले भी बाइक चोरी कर चुका है या नहीं। पुलिस रिकार्ड में उसका नाम पहली बार आया है।