महिला से कुंडल लूटे
मेरठ। परतापुर निवासी कौशल अपनी बेटी दिया के साथ शुक्रवार शाम टहलने जा रही थी। रास्त में भूड़बराल रजवाहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने कौशल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कुंडल व सोने की चेन देने को कहा। विरोध करने पर गोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेली मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने कुंडल उतारकर बदमाश को दे दिए। इस बीच दीया ने शोर मचा दिया। इस लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। कौशल ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट पहना था जबकि दूसरे ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। पीड़ित महिला ने परतापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी।