फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थानाक्षेत्र की नई बस्ती में एक महिला ने घर में कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) निवासी धन कुमार की प्रेरणा (26) से करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। दंपति नई बस्ती में किराए के मकान में रहता है। धन कुमार एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता है। दंपति की दो बेटियां मुस्कान (6) व प्रियांशी (4) हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को धन कुमार प्रेस गया हुआ था। प्रेरणा ने घर पर कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस के अनुसार धन कुमार ने गृह क्लेश या विवाद से इंकार किया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें