शोरूम चोरी के खुलासे को डीएम से मिले व्यापारी
बागपत। शहर के दीप मोबाइल शोरूम में 28 जुलाई की रात में हुई चोरी के मामले में व्यापारी डीएम से मिले। उनका कहना है कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। जब तक अधिकांश चोरी हुआ सामान बरामद नहीं होगा, तब तक केस का खुलासा नहीं माना जाएगा। उन्होंने केस की विवेचना सीबीसीआईडी, सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की है। इस मौके पर व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, सुनील खुराना, सुरेंद्र वर्मा, पंकज जैन, प्रियांशु जैन, अमित जैन, अन्नु जैन, संजय रूहैला, मौजूद रहे।