बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की एक किशोरी को भगाकर ले गया। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है, इसको लेकर सोमवार की रात्रि में फायरिंग भी हुई है। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर मंगलवार की देर रात पंचायत भी होने वाली है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।