फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सही नहीं माना बच्ची से गैंगरेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डेफोडिल पब्लिक स्कूल में सात साल की बच्ची से गैंगरेप के आरोप को पुलिस ने जांच में सही नहीं माना है। नौचंदी पुलिस ने गैंगरेप की धारा में दर्ज यह मुकदमा छेड़छाड़ की धारा में तरमीम (ट्रांसफर) कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि बीते बुधवार दोपहर बच्ची स्कूल से घर लौटी थी तो उसकी तबियत खराब हो गई थी। परिजन बच्ची को एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए थे, जिसने बच्ची से रेप होने की बात कही थी। इसके विरोध में लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़, आगजनी और फिर गढ़ रोड पर वाहनों पर पथराव कर जाम लगा दिया था।
सीओ के अनुसार पुलिस ने बच्ची का तीन सरकारी डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही स्कूल में फोरेंसिक जांच और अन्य बिंदुओ पर पड़ताल की थी। किसी भी जांच में दुष्कर्म होने की बात सही नहीं पाई गई। बच्ची के बयानों के आधार पर उसके साथ छेड़खानी की वारदात हुई है। जिसके चलते मुकदमा भी छेड़खानी की धारा में तरमीम किया गया है। उधर, एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि जिन लोगों ने इस घटना की आड़ लेकर बवाल किया था, उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ एसएसपी से मिला
फूलबाग कॉलोनी नौचंदी स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या और उनका स्टाफ शनिवार को एसएसपी से मिला। आरोप है कि लोगों ने उनके साथ मारपीट की और स्कूल में आगजनी कर सारा रिकॉर्ड जला दिया। बच्ची से कोई गैंगरेप नहीं हुआ, बेवजह मामले को तूल देकर लोगों ने बवाल किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच होगी। आरोपियों पर स्कूल की तरफ से भी केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
- नौचंदी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में ट्रांसफर किया केस
- एसपी सिटी ने कहा, बवाल करने वाले आरोपी गिरफ्तार होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें