फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में विधायक संगीत सोम ने पैदल किया भ्रमण-अतिक्रमण हटवाया,मीट के कारोबियों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में जाम की समस्या विकट हो गई है। जिसका मुख्य कारण नगर में बढ़ती वाहनों की तादाद एवं सड़कों पर होने वाला अतिक्रमण भी है। रविवार को विधायक संगीत सोम पैदल नगर में भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान उन्हें लोगों ने नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें सड़क पर होने वाले अतिक्रमण के साथ ही किनारे बनी दुकानें एवं खड़ी होने वाली ठेली पर खुले में मीट बेचे जाने की शिकायत की। इस पर विधायक संगीत सोम ने कई दुकानदारों से कहा कि वे मीट बेचें, लेकिन खुले में नहीं दुकानों पर पर्दा लगाएं। दुकान मानक के अनुरूप संचालित करें नहीं तो लाइसेंस नहीं होने पर इसे दुकान बंद करा दिया जाएगी। इस दौरान विधायक संगीत सोम ने फोन पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सचिन खटीक, प्रवीण जैन, विनोद, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें