अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव खड़खड़ी में संदिग्ध हालात में रविवार को सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव दफना दिया। हालांकि ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव पोस्टमार्टम केेेे लिए भेेज दिया है। वहीं, परिजन खेेल-खेेेेल में बच्ची द्वारा पंखे से कपडे़ का फंदा बनाकर गले में डाल लेने से मौत होना बता रहे हैं।
गांव खड़खड़ी में जयवीर सिंह का परिवार रहता है। उसके सात एवं चार वर्षीय दो पुत्री थीं। रविवार को जयवीर सिंह तथा उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर में दोनों बच्चियां थीं। जयवीर को शाम के वक्त जानकारी मिली कि बड़ी बेटी आंचल की मौत हो गई है। जिसमें परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव दफना दिया। वहीं, शाम के वक्त किसी ग्रामीण ने पुलिस को बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस घर पहुंची तो जयवीर नहीं मिला। पुलिस ने जयवीर की पत्नी से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों बच्चियां छत केे पंखे में कपड़ा डालकर खेल रही थीं। बड़ी बेटी आंचल ने इस दौरान कपड़ा अपने गले में डाल लिया। बिजली आते ही पंखा चल गया। जिससे उसका गला घुट गया तथा मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।-कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा
मुख्य बातें
हत्या की जानकारी पाकर गांव खड़खड़ी पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा