फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद फौजी का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/हस्तिनापुर। गंगानगर से अपहृत फौजी अमित कुमार का शव छह दिन बाद मंगलवार को हस्तिनापुर के लुकाधड़ी गंगनहर में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। शिनाख्त कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी को तीन दिन पहले ही जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गंगानगर थानाक्षेत्र के ईशापुरम निवासी फौजी अमित कुमार को 23 अगस्त उसका दोस्त प्रशांत घर से लेकर गया था। आरोप है कि प्रशांत ने अमित को रामराज गंगनहर पर ले जाकर शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी थी। अमित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में प्रशांत ने बताया था कि अमित को उसने मारकर शव नहर में फेंक दिया था।
मंगलवार को छठवे दिन फौजी का शव हस्तिनापुर के लुकाधड़ी गांव के समीप मध्य गंगा नहर में उतराता मिला। जानकारी लगते ही सीओ मवाना यूएन मिश्रा और बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें