फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी हुई तो थानेदार होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार रात पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग ली। थाने में पीड़ित लोगों की सुनवाई न होने, चेन और पर्स लूट की घटनाओं पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा को कड़ी फटकार लगाई। विवेचना, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के मामले में इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मो. असलम को सख्त हिदायत दी। किठौर और सरधना क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं न रुकने पर चेतावनी दी कि या तो गोकशी रोकें नहीं तो थानेदार कुर्सी छोड़ने को तैयार रहें। एसएसपी ने मेडिकल एसओ सतीश कुमार की विवेचनाओं पर अच्छा काम करने और महिला का 33 मिनट में मोबाइल बरामद करने पर देहली गेट एसओ विजय गुप्ता की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें