मेरठ। कैंट निवासी सचिन गुप्ता, टीपी नगर निवासी भरत सिंह सैनी, सदर सराफा निवासी अनिल जैन, इंद्रलोक कॉलोनी सदर निवासी आलोक गोयल, सदर सराफा से मोहित जैन, माधवपुरम निवासी देवेंद्र जैन, पांची निवासी राजकुमार, और प्रेम सिंह आदि व्यापारियों ने एसएसपी से सदर बाजार के एक व्यापारी दंपति पर लाखों की ठगी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने एसपी क्राइम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।