कार की साइड लगने से पत्थर टूटा, हंगामा
मेरठ। माधवपुरम निवासी अजय रविवार सुबह अपनी टैक्सी लेकर सेक्टर तीन में बांसों वाली गली से निकल रहा था। गली में हाफिज सैफी के घर के बाहर लगा पत्थर उसकी कार की साइड लगने से टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आपस में उलझने लगे। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय और हाफिज सैफी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।