फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ठग और चेन स्नेचर्स ने मचाया आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग की चुनौती, पुलिस नहीं सुनती
विज्ञापन

मेरठ। शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। ये बाइक सवार लुटेरे हर रोज लूटपाट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही। शुक्रवार को भी इन्होंने कई वारदातें कीं। टीपी नगर के रोहटा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से सोने की चेन झपट ली तो कंकरखेड़ा में बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। वहीं गंगानगर में हेड कांस्टेबल के पुत्र से मोबाइल झपट लिया।
महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूटा
कंकरखेड़ा (मेरठ)। मुजफ्फरनगर के शिवपुरी निवासी शालू देवी पत्नी अमित कुमार बच्चों के साथ अपने मायके श्रद्धापुरी आई हुई है। शुक्रवार को वह अपनी तीन साल की बच्ची जिया के साथ बाजार से लौट रही थी। रास्ते में श्रद्धापुरी स्थित शिव मंदिर के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से ढाई तौले सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। इससे महिला अपनी बच्ची के साथ सड़क पर गिर गई। इसके बाद महिला उठी और बदमाशों का काफी दूर तक दौड़कर पीछा किया। महिला को देख आसपास के लोग भी दौड़ पड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि वह आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहनती है, एक ही दिन उसने सोने का मंगलसूत्र पहना था, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। उधर, एसआई रावेंद्र तालियान ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक दुकान के बाहर लगे कैमरे में बदमाश भागते हुए कैद हो गए।
विज्ञापन


व्यापारी की चेन झपटी
मेरठ। रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार कॉलेानी निवासी कपड़ा व्यापारी अमित कुमार अपनी बेटे के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। करीब एक बजे कॉलोनी से कुछ ही दूर रोहटा रोड पर बाइक सवार दो बदमाश आए और चलती बाइक पर उनकी गर्दन पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर भाग गए। अमित ने खुद को संभालते हुए अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उसने पुलिस को सूचना दी। बाद में वो शिकायत दर्ज कराने टीपी नगर थाने पहुंचा। पीड़ित का दावा है कि वारदात करने वाले बाइक सवार दो संदिग्ध कैमरे में कैद हुए हैं। उधर इंस्पेक्टर टीपी नगर परशुराम त्रिपाठी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के पुत्र से मोबाइल लूटा
गंगानगर। नव शक्ति धाम कॉलोनी निवासी राकेश सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और उनकी तैनाती नोएडा के रबूपुरा में है। उनका बेटा कुशलदीप सिंह एक बीमा कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर हैं। कुशलदीप के मुताबिक शुक्रवार देरशाम वह घर से पैदल ही फोन पर बात करते हुए एच ब्लॉक जा रहा था। दधिचि रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल झपट लिया। मोबाइल के कवर में चार हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने कंट्रोल रूम पर फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। बाद में पीड़ित ने गंगानगर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। बता दें कि गंगानगर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर चेकिंग प्वाइंट हैं, लेकिन पुलिस कहीं भी नजर नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें