फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी बताए निर्दोष, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हॉकी की नेशनल खिलाड़ी से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी युवकों को निर्दोष बताते हुए उनके परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने मेडिकल थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक हंगामा किया। आईजी और कमिश्नर से भी शिकायत की। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को सुपुर्दगी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी हॉकी की नेशनल खिलाड़ी और उसकी बहन ने बृहस्पतिवार रात दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया था कि कॉलोनी के चार युवक काफी दिनों से उन्हें परेशान करते आ रहे हैं। कभी तमंचा दिखाकर धमकी देते हैं तो रास्ता रोक लेते हैं। जिनके खौफ के चलते 20 दिनों से घर में कैद होने की बात भी कही थी। आरोप था कि बृहस्पतिवार रात आरोपी अश्वनी ने अपने तीन साथियों के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अपहरण की कोशिश की। मेडिकल पुलिस ने अश्वनी, राहुल, रूपेंद्र और कुणाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे।
शुक्रवार को आरोपियों के परिजन और कालोनी के लोगों ने थाने में बखेड़ा कर दिया। एसओ से कहा कि यदि बिना जांच के आरोपी जेल भेजे तो पुलिस जिम्मेदार होगी। एसओ और सीओ ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। उसके बाद परिजनों ने एसएसपी से शिकायत में कहा कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि पार्क में गाय बांधने के विवाद का था। पुलिस जांच करने के बाद आरोपियों को जेल भेजे। आरोपियों के पक्ष में आईजी, एडीजी जोन और मंडलायुक्त से भी शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

मामला छेड़छाड़ का नहीं
जांच में मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि कालोनी के पार्क को लेकर विवाद का निकला। मेेडिकल पुलिस ने आरोपी राहुल और रुपेंद्र को सुपुर्दगी में छोड़ दिया है। अश्वनी से पूछताछ की जा रही है। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें