बंद पड़े मकान में चोरी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार समर गार्डन निवासी फारुक अपने परिवार के साथ अलीगढ़ शादी में गया था। शनिवार दोपहर वह लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। फारूक ने बताया कि चोरों ने दस हजार की नगदी सहित गैस सिलिंडर, टीवी व कई अन्य सामान चुरा लिया। लिसाडी गेट थाने में तहरीर दी गई है।