फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को धमकी, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती में एक भाजपा नेता को दूसरे समुदाय के लोगों ने जान से मारने की धमकी दे दी। भाजपा नेताओं ने थाने में हंगामा किया। भाजपा के एक नेता ने डीजीपी को ट्वीट कर दिया कि सांप्रदायिक तनाव हो सकता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लालकुर्ती बिरेंद्र यादव के मुताबिक भाजपा नेता विशाल कनौजिया बृहस्पतिवार शाम अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ कई लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी पर भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंचे और हंगामा किया। थाने पहुंचे एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने भाजपाइयों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने विशाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
दीवान के छात्र के अपहरण का प्रयास
मेरठ। प्रह्लाद नगर लिसाड़ी गेट निवासी रवि मलिक का 11 वर्षीय पुत्र देव मलिक दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बृहस्पतिवार रात देव अपने घर के बाहर खेल रहा था। आरोप कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने देव के अपहरण का प्रयास किया। शोर मचने पर बदमाश भाग गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें