मेरठ। पत्नी का उत्पीड़न करने के आरोपी को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत चालान कर जेल भेज दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने बताया कि थाना देहली गेट अंतर्गत मोहल्ला पूर्वा फैयाज अली निवासी शहजाद पर अपनी पत्नी शमा का दहेज के लिए उत्पीड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत शमा ने देहली गेट थाने पर की थी। पुलिस ने शहजाद को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जमानत पर छोड़ने के बजाय जेल भेज दिया गया।