तांत्रिक ने की महिला से छेड़छाड़
मेरठ। रोहटा रोड स्थित एक तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि कंकरखेड़ा क्षेत्र में नई बस्ती के पास रहने वाले तांत्रिक ने एक सप्ताह पहले उससे छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर धमकी दी। आरोप है कि तांत्रिक रात में टोटके करने के बाद सामान को किसी के भी घर के सामने रख देता है। आसपास के लोग कई बार कंकरखेड़ा पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। एसएसपी ऑफिस में तैनात एक पुलिसकर्मी को भी तांत्रिक ने धमकी देते हुए कहा कि जो भी उसकी शिकायत करेगा वह उसका सर्वनाश कर देगा। दस दिन पहले भी तांत्रिक पर कार्रवाई को लेकर आसपास के लोगों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं।