मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के डेफोडिल पब्लिक स्कूल में तीन सप्ताह पूर्व सात साल की बच्ची से गैंगरेप की बात कहकर लोगों ने बवाल किया था। वाहनों में तोड़फोड़ कर जाम लगाया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को नौचंदी पुलिस ने एक आरोपी छोटू निवासी फूलबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना कि बच्ची से गैंगरेप की वारदात फर्जी थी। उसके साथ एक किशोर ने छेड़छाड़ की थी। गैंगरेप का मुकदमा छेड़छाड़ में तरमीम हो गया हैं। आरोपी छोटू ने जमकर बवाल काटा था। कैमरे की फुटेज देखने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।