कंकरखेड़ा। सैनिक कॉलोनी निवासी शशि पत्नी जय गोपाल ने एक साल पहले पड़ोस में ही रहने वाली कविता पत्नी पुष्पेंद्र को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप हैै कि पैसे वापस मांगने पर 15 मई को महिला और उसके अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कविता, हिमांशु व सारिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वहीं इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।