फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विरोध में प्रशासन की शुद्धि बुद्धि के लिए महिलाओं ने किया जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा।
काली माता के मंदिर के पास स्थित शराब के ठेके के विरोध में महिलाएं कई दिन से हंगामा कर रही हैं। रविवार को महिलाओं ने प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए माता का जागरण कर धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार को सैकड़ों महिलाएं ठेके पर पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं को देखते ही कर्मचारी ठेका बंद करके भाग गए। इसके बाद महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। साथ ही माता का जागरण शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर यहां ठेका नहीं चलने देंगी। एसडीएम ने कहा कि वे जांच के बाद ठेके को कहीं ओर शिफ्ट करा देंगे, लेकिन महिलाएं वहीं जमी रहीं। कहा कि मंदिर में महिलाएं पूजा अर्चना करने के लिए आती हैं तो शराबी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक ठेका नहीं हटेगा तब उनका धरना प्रदर्शन और जागरण जारी रहेगा। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि ठेके बारे में प्रशासन को बता दिया गया है। इस दौरान रेनू ठाकुर, कमला, सुरेश, सरोज, ममता, मधु, प्रकाशी, शकुंतला, संतोष, सुनीता, ममता, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खास बातें
काली माता के मंदिर के पास है ठेका, कई दिन से महिलाएं कर रही हैं विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें