फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अपराध नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. के साथ शहर की भौगोलिक स्थिति को समझा। इसके बाद जिले के थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सड़क पर हो रहा अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हुड़दंग से लेकर रफ ड्राइविंग करने वालों पर लगाम कसी जाएगी।
विज्ञापन

चौकी से लेकर थानों तक या जहां भी अगर भ्रष्टाचार दिखेगा तो ऐसे लोगों पर भी एक्शन लिया जाएगा। रंगबाजी और रोडरेज जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पब्लिक के साथ विवेचकों को भी जागरूक करेंगे। शराब के ठेके समय से बंद हों इसका पर भी ध्यान दिया जाएगा। पुलिस पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लग रहे हैं उसके लिए हर स्तर पर अनुशासन बनाने के लिए कहा गया है।
रेंज में क्राइम कंट्रोल के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। मेरठ बेहद संवेदनशील जनपद हैं यहां जातीय, सांप्रदायिक विवाद न हों इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि चौकी इंचार्ज अकेले ऐसे मामलों को हैंडल न करें। वरिष्ठों को भी उसमें शामिल करें। रेंज में इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो सहित जो भी बड़े अपराधी हैं उन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर काम किया जाएगा। थानों पर जो भी शिकायतें आ रही हैं उनका जल्द निस्तारण और पूरी सुनवाई पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


चौकी इंचार्जाें को भी मिलेंगे सीयूजी नंबर
थाने पर अगर थानेदार नहीं है तो जनसुनवाई रुके नहीं, इसलिए थानेदार और एसएसआई जनसुनवाई करेंगे। चौकी इंचार्ज को भी सीयूजी नंबर प्रदान किए जाएंगे। रेडियो सिस्टम और सर्विलांस को इसके लिए और मजबूत किया जाएगा। नंबर बदलकर अफसरों के सीयूजी नंबरों के रिस्पांस की चेकिंग की जाएगी।

साइबर क्राइम पर लगेगा अंकुश
साइबर क्राइम पर रोक के लिए पुलिस और बैंकिंग अथॉरिटी को साथ में काम करना होगा। इसके लिए हम बैंकर्स के साथ समय-समय पर मीटिंग करेंगे। जिन बैंकों में कस्टमर के साथ साइबर क्राइम हुआ है। उन पर स्पेशली नजर होगी। ऐसे बैंक खुद आकर पुलिस को सूचना दें इसके लिए भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें