फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखियों के दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में बधाई मांगने को लेकर शनिवार को कोतवाली के बाहर मंगलामुखी लक्की और रोशन पक्ष आपस में भिड़ गए, जिनमें लाठी-डंडे भी चले। मंगलामुखियों ने एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के आठ मंगलामुखियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

बधाई वसूलने को लेकर काफी समय से खेकड़ा के लक्की और गाजियाबाद जिले के लोनी के रोशन पक्ष में झगड़ा चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में समाधान दिवस में वार्ता कराने के लिए बुलाया गया था। कोतवाली में पुलिस अफसरों ने दोनों पक्षों में वार्ता कराकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां हंगामा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के मंगलामुखी आपस में झगड़ा करते हुए कोतवाली के बाहर आ गए। उनमें गाली-गलौज होने के बाद मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने पर लोगों ने भागकर जान बचाई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। तभी कोतवाली के बाहर खड़ी एक गाड़ी भी तोड़ दी गई। पुलिसकर्मियों ने वहां आकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि दोनों पक्षों के आठ आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें