फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बामनौली के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। सोनीपत के बहालगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से किसान रामवीर सिंह (70) निवासी बामनौली की मौत हो गई, जबकि उनके साथी सहेंद्र का रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी वंश तोमर ने बताया कि उसके दादा रामवीर सिंह बृहस्पतिवार को अपने साथी किसान सहेंद्र के साथ चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए घर से गए थे। सोनीपत जिले के बहालगढ़ पहुंचने पर दोनों पैदल सड़क पार करने लगे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में रामवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सहेंद्र का रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को रामवीर सिंह का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में बेटा अनुज और पत्नी संतोष हैं। अनुज चंडीगढ़ में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें