घर में घुसकर हमला कर 40 हजार रुपये चोरी का आरोप
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर गांव निवासी बेगवती ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने मकान में नीचे चार दुकानें किराये पर दे रखी है। इनमें से एक दुकान हरदोई निवासी दीपक के पास है। आरोप है कि 3 मई की रात आरोपी ने घर में घुसकर बेगवती की माता पर हमला कर दिया था। आरोपी घर में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर मौके से भाग गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
सड़क किनारे खड़े तीन युवक कार की टक्कर से घायल
कंकरखेड़ा। गाजियाबाद के भोजपुर गांव निवासी सलमान ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराकई। बताया कि मंगलवार को वह गाजियाबाद से कंकरखेड़ा के डाबका गांव में बकरा खरीदने के लिए आए थे। इसी बीच दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों युवकों मोहसिन, जावेद और अकरम निवासी भोजपुर को टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 25 अप्रैल को थाने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि एक युवक द्वारा उनके घर से एक एलईडी, गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लग गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पीपलीखेड़ा निवासी मोहसिन को पकड़ लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।